

पूर्व IAS अधिकारी वेद प्रकाश की पुस्तक जबलपुर मॉडल का कल विमोचन
जबलपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी वेद प्रकाश की पुस्तक जबलपुर मॉडल का विमोचन कल जबलपुर में संस्कृति भवन, कल्चरल स्ट्रीट जबलपुर में अपराह्न 2:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
बता दें कि वेद प्रकाश जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर रहे हैं। उनकी पुस्तक उनके जबलपुर कार्यकाल पर ही केंद्रित है जिसमें उन्होंने अपने 15 व्यक्तिगत अनुभव को कहानियों के रूप में साझा किया है।