Former Karnataka MLA and Congress leader Amaregowda Patil: कांग्रेस नेता ने कहा- अकेला आदमी बलात्कार नहीं कर सकता, इसमें लगते हैं 3-4 लोग

क़र्नाटक कांग्रेस के नेता औऱ पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल का कहना है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती।.

922

कांग्रेस नेता ने कहा- अकेला आदमी बलात्कार नहीं कर सकता, इसमें लगते हैं 3-4 लोग

बेंगलुरू: कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता और पार्टी के पूर्व विधायक ने एक बलात्कार पीड़िता और उसके परिजन के साथ जो कथित तौर पर सलूक किया है, वह पूरे देश को शर्मिंदा करने वाला है।आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल ने मदद मांगने वाली बलात्कार पीड़िता और उसके ससुर को ही डांट लगा दी और ज्ञान दे डाला कि ‘ताली एक हाथ से नहीं बज सकती।’

कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता है, इसमें 3-4 लोग लगते हैं।

अमरगौड़ा पाटिल, कॉन्ग्रेस

अमरेगौड़ा ने ये बात रेप पीड़िता के सुसर को उस वक्त कही, जब वह फोन पर आरोपी की शिकायत कर रहे थे। बाद में दोनों के बीच हुई बात की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। हालांकि ऑडियो क्लिप की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्या है मामला?

16 अक्टूबर को अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल ने कोप्पल जिले के तवरगेरा में खेतों में एक महिला के साथ रेप किया। 18 अक्टूबर को इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जब इस मामले की शिकायत महिला के ससुर ने कांग्रेस नेता से की तो उन्होंने महिला को बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने तो रेप की बात से ही नकार दिया।समें उनकी ओर से कथित तौर पर पीड़िता से कहा जा रहा है, ‘आप क्या एक हाथ से ताली बजा सकते हैं?’ दरअसल, कर्नाटक के कोप्पल जिले में दर्ज शिकायत के मुताबिक कांग्रेस नेता के सहयोगी संगनगौड़ा के खिलाफ बलात्कार का आरोप दर्ज कराया गया है।

वायरल ऑडियो में क्या बात हुई?

रेप पीड़िता का ससुर: मैं बहू के साथ रेप की शिकायत के लिए आया हूं। आपके साथी संगनगौड़ा पाटिल ने उसके साथ रेप किया है।

पाटिल: एक महिला से रेप के लिए कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। कोई अकेले किसी का रेप नहीं कर सकता, फिर चाहें वो कितना ही ताकतवर क्यों ना हो।

रेप पीड़िता का ससुर: क्या हम झूठ बोल रहे हैं? बहू ने जो कहा वो सच नहीं?

पाटिल: आप साबित करें कि कोई शख्स अकेले रेप कर सकता है। मुझे ज्यादा बहस नहीं करनी। आप अपने परिवार को बदनाम कर रहे हो। जरा इस बात पर गौर करो कि जिस गांव में रेप हो, वहां कोई लड़की नहीं देगा। पूरे परिवार का आपके सम्मान खत्म हो जाएगा। इसके अलावा पाटिल ने ये भी कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती।

राजस्थान के रण में कौन नही बदलेगा पाला और मतदाताओं पर किसका रंग चढ़ेगा ? दिग्गजों के जुमलों ने चुनाव प्रचार को बनाया दिलचस्प