कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला कल रात बच गए

73

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला कल रात बच गए

उन पर एक विवाह समारोह में गोली चलाई गई। गोली चलाने वाला कमल सिंह जामवाल जम्मू का है। उसकी कई दुकानें है, जिससे आये किराए से मौज की ज़िंदगी काटता है। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके स्थित होटल रॉयल पार्क में एक विवाह समारोह में हुई, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी थे। घटना के वक्त उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे जिन्हें चोट लगी है । हमलावर ने लायसेंसी पिस्तौल से फायर किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल काबू कर लिया।जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है और हमले के समय वह नशे की हालत में था।

एक जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के पास कोई इस तरह असलहा ले कर पहुंच जाए, यह जांच का विषय है।