Four Siblings Drowned : चार भाई-बहन बांध में डूबे, शव बरामद

घर वालों को बिना बताए नहाने चले गए

1101

Betul : आज दोपहर पाढर का 18 साल के निखिल धौलपुरी पुत्र प्रदीप धौलपुरी, 14 साल का प्रतीक धौलपुरी पुत्र प्रदीप धौलपुरी, 14 साल की आयशा पुत्र टोनी और 18 साल की कशिश पुत्री विशाल पाढर पाढर बांध में डूब गए। ये चारों 22 फ़ीट गहरे बांध में नहाने गए थे। निखिल और प्रतीक सगे भाई है। कशिश और आयशा इनके बुआ की लड़कियां। दोनों पाठाखेड़ा में रहती हैं और गुरुवार को मां के साथ अपने मामा के यहां पाढर आई थीं।

चारों घर में किसी को बिना बताए पाढर बांध में नहाने चले गए। शाम 4 बजे सूचना मिली कि चारों भाई-बहन डूब गए। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए। प्रदीप धौलपुरी, पाढर के हॉस्पिटल में वार्ड बॉय हैं। शाहपुर के एसडीओपी महेंद्र मीणा (SDOP Mahendra Meena) ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि डैम में चार भाई-बहन डूब गए हैं। वे यहां नहाने आए थे। टीम के साथ रवाना हो गया। ये छोटा सा बांध है और करीब 22 फीट गहरा है।

घर वालों के मुताबिक जब चारों काफी देर तक नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई। बांध के किनारे इन सभी के कपड़े पड़े मिले। इसी से अंदाजा लगाया गया चारों नहाने आए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक कशिश और आयशा के शव मिले।