WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Free Medical Camp : रतलाम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं!

16

Free Medical Camp : रतलाम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं!

Ratlam : सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के सहयोग से शनिवार को शहर के 80 फिट रोड़ स्थित भारत पैथोलॉजी लैब में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंदौर स्थित कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल और भारत पैथोलॉजी लैब की संयुक्त टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में इंदौर से रतलाम आएं 2 वरिष्ठ विशेषज्ञों ने मरीजों को देखा, डॉ. मनोज कुमार पीके (एम.डी. मेडिसिन) डॉ. सपना चौहान (स्त्री रोग विशेषज्ञ) समाज के सदस्यों के साथ ही शहर के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जांच व परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में रक्तचाप (BP) की जांच! ब्लड शुगर की जांच तथा अन्य आवश्यक प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें विशेष छूट भी दी गई। विभिन्न पैथोलॉजी जांच पैकेज पर 50% तक की छूट, अतिरिक्त भौतिक डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा सोनोग्राफी जांचों पर 20% की विशेष छूट
शिविर में डॉक्टरों ने नियमित हेल्थ चेकअप और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। मरीजों को मौसमी बीमारियों, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर व्यक्तिगत परामर्श दिया गया।IMG 20260621 WA0208

सम्मान और सहभागिता!
कार्यक्रम के दौरान समाज अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आचार्य एवं उनकी टीम ने दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, आयोजन में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, शिविर को सफल बनाने में इनका विशेष सहयोग रहा- डॉ. आईपी. त्रिवेदी, डॉ. गणेश आचार्य, श्रीमती शकुंतला पण्ड्या, मधुसूदन पण्ड्या, भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष रावल, सुभाष भट्ट, राकेश व्यास, अंशुमन जोशी, कृष्ण वल्लभ मेहता, बालकृष्ण उपाध्याय, सतीश शर्मा, जयंत उपाध्याय, मंगल जोशी एवं सुनील शर्मा मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि शिविर की सफलता में भारत पैथोलॉजी लैब के श्री दीपक शर्मा और कोकिलाबेन अस्पताल के सुशील उपाध्याय का सहयोग सराहनीय रहा!