
Honoring the Senior Yoga Guru : महावीर इंटरकांटिनेंटल ने किया योगाचार्य ओसी जैन का अभिनन्दन!
Ratlam : शहर की सामाजिक संस्था महावीर इंटरकांटिनेंटल ने वरिष्ठ योगाचार्य डॉ ओसी जैन को शाल व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्था ने योग के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। संस्था अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि कि डॉ ओसी जैन ने 1980 के दशक से भी पूर्व में रतलाम में निशुल्क योग शिक्षा हेतु कक्षाओं की शुरुआत करते हुए योग केंद्र की स्थापना कर दी थी।
उनके मार्गदर्शन में अनेक योग साधकों को प्रशिक्षण दिया गया जो आज भी निस्वार्थ भाव से निशुल्क योग प्रशिक्षण देकर समाज को स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दें रहें हैं। इस दौरान नन्ही तिथि व लाभ गुप्ता ने योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जनों की सराहना बटोरी। डॉ ओसी जैन के शिष्यों प्रवीण गुप्ता, विमल जैन, नरेन्द्र जैन, पारस जैन और हर्षा जैन ने अनुभव साझा करते हुए डॉ ओसी जैन के प्रति सम्मान प्रकट किया व आभार महेंद्र छाजेड़ ने माना!





