Ganesh Malviya Sets an Example of Humanity : दिव्यांग मुस्कान का आजीवन पढ़ाई तथा खर्च वहन करेंगे मालवीय!     

152

Ganesh Malviya Sets an Example of Humanity : दिव्यांग मुस्कान का आजीवन पढ़ाई तथा खर्च वहन करेंगे मालवीय!     

Ratlam : जिले के पिपलोदा विकास खंड में गुरुवार को दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान पिपलोदा के शिक्षक गणेश मालवीय भी इस शिविर में सम्मिलित हुए जहां अनेक दिव्यांग बालक-बालिकाएं उनके पालकगण, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

IMG 20260214 WA0217

इस दौरान शिक्षक गणेश मालवीय की निगाह एक 6 वर्षीय बालिका पर पड़ी जिसका नाम रितिका हैं और वह जड़वासा की रहने वाली हैं। जिसका भोलापन और आकर्षक मुस्कान ने शिक्षक का मन मोह लिया। जब उन्होंने बच्ची से बातचीत की तो पता चला कि यह दिव्यांग है और बात भी नहीं कर सकती हैं। यह सुनकर शिक्षक गणेश का हृदय द्रवित हुआ और उन्होंने इस बालिका को गोद में उठाया और उसके पिता से पूरी बातचीत की जब उन्हें बच्ची के बारे में विस्तृत जानकारी मिली तो उन्होंने बालिका को ₹600 प्रति माह अपनी और से आर्थिक सहायता तथा आजीवन पढ़ाई का खर्च उठाने का संकल्प लेकर दिव्यांग बालिका को गोद लिया गया। यह घोषणा करते हुए शिक्षक का मन भर गया और उनकी आंखों से आंसू छलक आए!