WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gang Rape : घर से झगड़कर निकली महिला के साथ गैंग रेप, 3 पर मामला दर्ज!

मैजिक चालक ने पहले तो सदाशयता दिखाई, बाद में यह वारदात की

Gang Rape

Gang Rape : घर से झगड़कर निकली महिला के साथ गैंग रेप, 3 पर मामला दर्ज!

Indore : महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक शामिल है। एक आरोपी महिला को मदद के बहाने अपने घर ले गया और रात में छोड़ने के बहाने दोस्तों के साथ मिलकर सुपर कॉरिडोर पर गैंग रेप किया। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
वारदात के बाद आरोपी रात 2 बजे उसे घर छोड़कर भाग गए। जब महिला वापस आई, तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। मल्हारगंज पुलिस ने जनता कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की महिला की शिकायत पर गैंग रेप का मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने गणेश निवासी नैनोद मल्टी, गांधीनगर, उसके दोस्त राहुल और अमन को आरोपी बनाया है। गणेश मैजिक चलाता है।

वह बहाने से महिला को अपने घर ले गया। रात में खाना खाने के बाद उसे छोड़ने की बात की और सुपर कॉरिडोर पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, महिला 16 अक्टूबर की शाम घर से बिना बताए निकली थी। महिला ने बड़ा गणपति चौराहे पर मैजिक चालक गणेश से बातचीत की। महिला उसकी गाड़ी में बैठी तो गणेश ने पूछा कि उसे कहां जाना है, तो महिला ने जवाब नहीं दिया।

घर छोड़ने का बहाना किया
गणेश ने पुलिस को बताया कि मुझे समझ आ गया कि महिला शायद पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली है। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहां अपनी भाभी से बातचीत कर महिला को खाना खिलाया। करीब 10 बजे महिला ने कहा कि उसे घर जाना है, उसे छोड़ दे। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद गणेश ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और सुपर कॉरिडोर की तरफ निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर ले गया। यहां पहले से उसके दो साथी राहुल और अमन खड़े मिले। महिला को तीनों ने धमकाया और कहा कि उसकी हत्या कर उसे झाड़ियों के फेंक देगे।

धमकाकर दुष्कर्म किया
इसके बाद तीनों ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता वहां से भागने लगी तो राहुल और अमन झाड़ियों से निकलकर दूसरी तरफ भाग गए। इसके बाद गणेश फिर से पीछे आया और घटना के बारे में किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद रात ढाई बजे के लगभग जनता कॉलोनी छोड़कर फरार हो गए। देर रात में महिला डर के कारण सो गई। सुबह उठकर पति और पड़ोसी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर बयान दर्ज कराए।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
महिला पति से झगड़ा करके घर से निकली थी। उसी दिन पति ने रात में थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पति और परिवार के लोगों को भी पुलिस ने रिश्तेदारों के यहां जानकारी निकालने के लिए कहा। इस मामले में पुलिस अफसर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। महिला का बुधवार को मेडिकल भी कराया गया।