Garbage Carts Will Increase : दीपावली पर कचरा गाड़ियां बढ़ाने की तैयारी में नगर निगम!

152

Garbage Carts Will Increase : दीपावली पर कचरा गाड़ियां बढ़ाने की तैयारी में नगर निगम!

निकलने वाले अतिरिक्त कचरे का भी समुचित निपटान किया जाएगा!

Indore : शहर में दीपावली पर घरों से निकलने वाले अतिरिक्त कचरा को उठाने और प्लांट तक लाने के लिए निगम अतिरिक्त कचरा गाड़ी चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कचरा गाड़ियों में अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई। यह जानकारी भी मिली कि कचरे को लोगों से ही अलग करने के लिए कहा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार दीपावली पर हर घर में सफाई होती है इस दौरान अतिरिक्त कचरा निकलता है। इस दौरान घरों से निकलने वाले कचरे की अगर औसत मात्रा जोड़ी जाए तो यह करीब 14 किलो रोज होती है। इतनी अधिक मात्रा में कचरे को निपटान के लिए घरों से एकत्र करने के लिए भी अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता होती है। वैसे भी जल्द ही स्वच्छता का सर्वेक्षण शुरू होने वाला है। इसमें हवा लाने के लिए एक बार फिर निगम लगभग सभी उपाय कर रहा है।
जानकारी अनुसार दीपावली पर हर घर से अतिरिक्त कचरा निकलता है प्रोग्राम इसमें सूखे कचरे की मात्रा अधिक और गीले कचरे की कम होती है। इस सूखे कचरे को घरों से एकत्र करने के लिए निगम करीब 200 से 300 अतिरिक्त कचरा गाड़ियां चलाने की तैयारी में है। कोशिश की जा रही है कि कचरा गाड़ियों को अतिरिक्त राउंड लगवाकर भी घरों से कचरा एकत्र किया जाए। इसके लिए जल्द ही एक प्लानिंग भी तैयार कर लागू की जाएगी। एक-दो दिन में ही अतिरिक्त कचरे के संग्रहण के लिए योजना लागू की जाएगी।

कचरा गाड़ियों में अतिरिक्त बॉक्स

अलग-अलग तरह का कचरा सेपरेट रखने के लिए कचरा गाड़ियों में अतिरिक्त बॉक्स भी लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कल 6 प्रकार के बॉक्स कचरा गाड़ियों में लगाए जाने के लिए तैयार हो चुके हैं। इन्हें जल्द कचरा गाड़ियों में इंस्टॉल भी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि न सिर्फ अतिरिक्त कचरा गाड़ियां, बल्कि अतिरिक्त अमला भी मैदान में उतरने की निगम तैयारी कर रहा है। इसका फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण में सामने आने का अनुमान है।

अतिरिक्त व्यवस्था स्वच्छता सर्वे में भी दिखेगा

दीपावली पर अतिरिक्त सफाई करवाने के लिए लगाए जाने वाली कचरा गाड़ियां और मानव श्रम का फायदा निगम को जल्द ही होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी सामने आएगा। इसका फायदा उठाते हुए निगम एक तीर से दो निशाने करने की कोशिश में है। निगम अधिकारियों की कोशिश है कि अधिक से अधिक गाड़ियां और मानव श्रम लगाकर शहर को स्वच्छ और साफ किया जाए।