Gehlot Out : AICC अध्यक्ष की दौड़ से गेहलोत आउट, सोनिया से माफी मांगी!

1054

Gehlot Out : AICC अध्यक्ष की दौड़ से गेहलोत आउट, सोनिया से माफी मांगी!

CM होते हुए हाईकमान का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, जिसका बहुत दुःख

New Delhi : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक के बाद का फैसला सामने आ गया। डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद CM अशोक गहलोत ने साफ कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर बात की है। मैंने हमेशा वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक के दिन हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है।

6688c11d 4ae4 4df1 a8f2 4f808d4de9f6

अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोनिया से मुलाकात के बाद कहा की हमारे यहां हमेशा से परंपरा रही है कि हम आलाकमान के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास करते हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं यह एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, इस बात का दुख रहेगा। इस घटना ने देश के अंदर कई तरह के मैसेज दे दिए। गहलोत जब सोनिया से मिलने जा रहे थे तो उनके हाथ में कुछ कागज थे। उसमें हाथ से लिखा हुआ माफीनामा था। यह कैमरे में कैद हो गया। इसमें हाथ से कुछ पॉइंट्स लिखे हुए थे। जिसमें सबसे ऊपर था जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं। इसके साथ ही तीसरे पॉइंट पर सचिन पायलट (SP), सीपी जोशी (CP) सहित चार लोगों के नाम शॉर्ट फॉर्म में भी लिखे थे।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 17.56.36
सोनिया गांधी से मुलाकात के जाते वक्त यह पर्चा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथ में था।
विवाद सुलझाने दिल्ली पहुंचे
राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए थे। इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया कि अब अशोक गहलोत का नाम AICC के संभावित अध्यक्ष की दौड़ में नहीं है।

बिजली विभाग का असिस्टेंट इंजीनियर 50,000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार