Ghost Dance to Drive Away Bulldozer : बुलडोजर भगाने के लिए भुतहा डांस, चालक पलटकर भागा!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला बाल खोलकर डांस कर रही, अन्य महिलाएं विरोध कर रही!

566

Ghost Dance to Drive Away Bulldozer : बुलडोजर भगाने के लिए भुतहा डांस, चालक पलटकर भागा!

Shyopur : माफियाओं पर कार्रवाई के लिए कुछ सालों से बुलडोजर का प्रयोग बढ़ा है। बुलडोजर का प्रयोग प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अतिक्रमण हटाने पहुंची एक टीम को महिला का ‘भुतहा’ डांस देखकर भागना पड़ा।

श्योपुर के प्रशासन का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। लेकिन, महिलाओं ने ऐसा डांस दिखाया कि बुलडोजर चालक को गियर बदलना भागना पड़ गया। वायरल वीडियो में एक महिला अपने बाल खोलकर डांस कर रही है और अन्य महिलाएं विरोध कर रही हैं।

 

डांस देख भागा बुलडोजर चालक

भुतहा डांस शुरू होने के कुछ देर बाद महिलाओं की संख्या बढ़ गई और बुलडोजर को वापस खदेड़ने लगीं। एक महिला अपने बाल खोलकर अजीब तरीके से डांस करने लगी। यह सब देखकर बुलडोजर चालक ने वहां से पीछे हटने का फैसला किया। बताया गया कि राजस्व की टीम का विरोध करने के लिए कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इसके बाद पूरा अमला वहां से वापस लौट गया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यूज़र ने लिखा कि बुलडोजर भगाने का सबसे सटीक और अच्छा तरीका! एक ने लिखा कि गजब है भाई हंगामा करो, कब्ज़ा कर लो और जब प्रशासन पहुंचे तो भूत बचाने पहुंच जाएगा। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बुलडोजर तो भेजना सब जानते हैं लेकिन बुलडोजर को वापस कैसे भेजना है, वो इन महिलाओं ने बता दिया।

महिलाओं ने जब राजस्व की टीम पर हमला बोला, उस वक्त वहां प्रशासन से जुड़े कई लोग मौजूद थे। महिलाओं ने पत्थरबाजी की, जिसे देखते हुए टीम ने वहां से वापस निकलने का फैसला किया।