GIS 2025: MP में सभी सेक्टर में निवेश के अनकूल माहौल – CM डॉ यादव ने मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों से किया संवाद

224

GIS 2025: MP में सभी सेक्टर में निवेश के अनकूल माहौल – CM डॉ यादव ने मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों से किया संवाद

मुंबई: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से इन्टरेक्टिव सेशन में संवाद किया।

 

मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ परिचर्चा आयोजित की।

IMG 20240713 WA0026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्र को संबोधित करने के साथ ही उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है।

डॉ यादव ने कहा कि उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। यही कारण है कि एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। हमने अपने बजट में भी इसकी गुंजाइश की, और आने वाले समय में लगातार प्रोत्साहन दे रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्र की अलग अलग समिट भी करने जा रहे हैं।

IMG 20240713 WA0027

आज मुंबई में बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार उनका स्वागत करती है। निवेश के माध्यम से मध्यप्रदेश इकोनॉमिक दृष्टि से समर्थ होगा, बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और भारत में जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश अपनी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।

IMG 20240713 WA0028

प्रारंभ में उद्योग निवेश और प्रोत्साहन विभाग के PS राघवेंद्र कुमार सिंह ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।