PM के रोड शो में दिखेगी ’’मप्र के मन में हैं मोदी’’ की झलक, मोदी 10 बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे डिजिटली संवाद

कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या, इसके प्रमुख किरदारों में से एक थे कमलनाथ- BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मीडिया से चर्चा

443

PM के रोड शो में दिखेगी ’’मप्र के मन में हैं मोदी’’ की झलक, मोदी 10 बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे डिजिटली संवाद

भोपाल। भारत के अंदर आज के दिन लोकतंत्र की हत्या की गई, आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा गया। यह काला अध्याय आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जब-जब इस देश में क्रूरता का काला इतिहास लिखा जाएगा तब-तब मुगलों, अंग्रेजों के साथ दमनकारी कांग्रेस का नाम भी लिखा जाएगा। क्योंकि मुगलों और अंग्रेजों की राह पर चलकर अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए कांग्रेस की क्रूर इंदिरा गांधी ने न सिर्फ लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था, बल्कि लोकतंत्र सेनानियों को जेल में ठूंसकर कठोर यातनाएं दीं, जिसके चलते कई लोगों को जान गवानी पड़ी थी। इन साजिशन हत्याओं का दाग कांग्रेस के दामन से कभी नहीं जाएगा। लोकतंत्र को कुचलने वाले कांग्रेसियों तुम्हें और तुम्हारे खानदान को यह देश कभी माफ नहीं करेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ने सत्ता के मोह में लगाया आपातकाल

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आपातकाल की क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सलाखों के पीछे बंद कर देश को जेल खाना बना दिया और यह सब सिर्फ इसलिए किया गया ताकि परिवारवाद की पोषित कांग्रेस पार्टी के हाथ में सत्ता अगली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित हो, ऐसा करने के लिए इंदिरा गांधी ने आपातकाल की बिसात रची, जिस पर संजय गांधी मामा शकुनी की भांति पांसे फैंक रहे थे। वर्षों से चली आ रही पारिवारिक सत्ता के क्षय का डर इस हद तक था कि पूरे लोकतंत्र का गला घोंटने में जरा भी देर नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देकर विदेशों में भारत को बदनाम करने का जो कुचक्र आप चला रहे हैं, आपको जवाब देना चाहिए कि आपके पुरखों ने इस देश को आपातकाल की आग में क्यों झोंक दिया था? जनता की आवाज उठाने वालों को जेल की काल-कोठरी में क्यों ठूंस दिया था? जनता के सवालों को अखबारों के माध्यम से पूछने वाले निर्दाेष पत्रकारों को क्यों कैद किया था? देश के लोगों के मौलिक अधिकारों को क्यों कुचल दिया था? मैं राहुल गांधी और कांग्रेसियों से पूछना चाहता हूँ कि 21 महीनों में 11 लाख लोगों को जेल में डाल कर कांग्रेस किस तरह की जनसेवा करने में लगी थी? प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने में इंदिरा गांधी व उनके बेटे संजय गांधी ने जो भूमिका निभाई थी, दुर्भाग्य है उसमें मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रमुख किरदारों में से एक थे। आज मध्य प्रदेश की जनता कमलनाथ जी पूंछना चाहती है कि आपकी भूमिका देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाले किन किरदारों में थी। 84 के दंगे भी याद दिलाते हैं कि कमलनाथ जी आपकी क्या भूमिका थी, आज भी यह प्रश्न जनता के सामने खड़ा है।

प्रधानमंत्री 10 बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे डिजिटली संवाद

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा के लिए 26-27 जून बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करके भारत आएंगे और उसके बाद उनका पहला दौरा भोपाल का होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को मोतीलाल नेहर स्टेडियम जिसे हमने कुशाभाउ सभागार के नाम से सुसज्जित किया है। देशभर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे 3 हजार चयनित कार्यकर्ता आएंगे जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है। मोदी जी उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण होगा।

रोड शो में दिखेगी ’’मप्र के मन में हैं मोदी’’ की झलक

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने भोपाल प्रवास के दौरान विकास में एक और नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भोपाल में रोड शो होगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस रोड शो में मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। मध्य प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। रोड शो में इस आशीर्वाद की झलक दिखाई देगी। राजधानी में कार्यक्रमों के उपरांत प्रधानमंत्री जी शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित और आतुर है। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

प्रदर्शनी में दिखेगी सेवा-सुशासन की झलक, नड्डा करेंगे उद्घाटन

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी अपरान्ह 3ः00 बजे भोपाल पहुंचेंगे और स्टेट हैंगर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के शुरूआती दौर में सबसे पहले शाम 5.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की झलक भी दिखेगी। इस प्रदर्शनी स्थल का नाम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के नाम पर रखा गया है।

सत्ता लिप्सा में कांग्रेस के चरणों में लेटे हैं, जेपी-लोहिया के शिष्य-चुघ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ ने कहा कि आज आपातकाल का दिवस है। नेहरू-गांधी परिवार ने आपातकाल लगाकर देश में ग्रहण लगाने का काम किया। देश में 3800 अखबार बंद कर दिए गए, मीसा में कलम को बंद कर दिया, पत्रकारों को जेलों में भेज दिया गया। पूरे देश को जेल बना दिया गया, लोगतंत्र को पंगु बनाकर गांधी-नेहरू परिवार ने इस देश के अंदर एक काला दौर दिया। उन्होंने कहा कि इस आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश में आंदोलन चला, पूरे देश के साथ लोहिया, जयप्रकाश नारायण के तथाकथित शिष्य ने भी शपथ ली कि कांग्रेस को समाप्त करेंगे लेकिन दुभाग्य है कि आज सत्ता-लिस्पा के खेल, मृग तिष्णा में फिर उसी गांधी-नेहरू अत्याचारी, परिवारवादी, भ्रष्टाचारी, वंशवादी परिवार की चरणों में लेट रहे हैं। यह आज के दिन की सबसे बड़ी विडंबना है कि जिन्होंने अपने छात्र जीवन में राजनीति की शुरूआत वंशवाद, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र के हत्यारों को हटाने के लिए की, आज सत्ता की लिप्सा उन्हें पटना तक ले गई। आज पटना की उसी पवित्र धरती पर उसी परिवार के आगे नतमस्तक होकर देश के अंदर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।