Glow in Closed Cinemas : ‘पठान’ ने बंद पड़े 25 सिनेमाघरों में जान डाल दी!

इनमें 11 उत्तर प्रदेश के, 7 राजस्थान के और 2 मध्यप्रदेश के भी!

467

Mumbai : शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। इस फिल्म को लेकर काफी हंगामा बना रहा। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की सफलता ने कई आंकड़े गढ़ दिए। फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग ने पहले ही इशारा कर दिया था। रिलीज के बाद तो फिल्म की आसमान फाड़ सफलता ने सबकुछ बदल दिया। ‘पठान’ के लिए बंद पड़े सिंगल-स्क्रीन थिएटर मालिकों ने दोबारा अपना थिएटर खोलने का फैसला किया, जो सही रहा!

उनके इस फैसले के बाद पठान 25 सिंगल-स्क्रीन थियेटर्स में रिलीज हुई। कोरोनाकाल में यह सभी थियेटर्स बंद हो चुके थे, लेकिन ‘पठान’ ने इन्हें दोबारा जिंदा कर दिया। देशभर के ये 25 सिनेमाघर कई साल से बंद थे, जिन्हें ‘पठान’ ने पुनर्जीवित कर दिया। इनममें सबसे ज्यादा 11 सिनेमाघर उत्तर प्रदेश के हैं और 7 राजस्थान के हैं। इनमें एक सिनेमा इंदौर का भी है।

(1) कोहिनूर सिनेमा, सूरतगढ़, राजस्थान
(2) जेम सिनेमा, जयपुर, राजस्थान
(3) गीता टॉकीज, हिंडौन, राजस्थान
(4) संगम सिनेमा, खंडेला, राजस्थान
(5) ड्रीमलाइट सिनेमा, सुजानगढ़, राजस्थान
(6) प्रकाश टॉकीज, नवलगढ़, राजस्थान
(7) जेआरसी मूवी पैलेस, फतेहपुर, राजस्थान
(8) ज्योति सिनेमा, इंदौर, मध्य प्रदेश
(9) कार्निवल आर मॉल, मुलुंड, मुंबई
(10) सिनेकमला पोंडा, गोवा
(11) प्रभात टॉकीज, गोंदिया, महाराष्ट्र
(12) लाजवंती टॉकीज, विश्रामपुर, छत्तीसगढ़
(13) प्रभात टॉकीज, बीना, मध्य प्रदेश
(14) एसजीएल हेरिटेज सिनेमा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
(15) ज्ञान सिनेमा, महमूदाबाद, उत्तर प्रदेश
(16) कार्निवल टीजीआईपी सिनेमा, नोएडा, उत्तर प्रदेश
(17) पीडीआर सिनेमा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(18) एम सिनेमा, बिंदकी, उत्तर प्रदेश
(19) कविता सिनेमा, लोनी, उत्तर प्रदेश
(20) रामा सिनेमा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
(21) सिनेशाइन सिनेमा, छिबरामऊ, उत्तर प्रदेश
(22) जेसी पैलेस सिनेमा, बदायूं, उत्तर प्रदेश
(23) कपिल सिनेमा, मवाना, उत्तर प्रदेश
(24) मधुवन सिनेमा, डासना, उत्तर प्रदेश
(25) राजकरन सिनेमा, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

फिल्म का टीजर रिलीज के बाद से ही इसे लेकर बॉयकोट ट्रेंड शुरू हो गया था। लेकिन, फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने सारे समीकरण बदल दिए। अब ये फिल्म रिलीज होने के बाद धमाल मचा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म तूफानी रफ्तार से चल रही है। 4 चाल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाले शाहरुख खान को देखने के लिए दर्शक पागल हो रहे हैं।

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में तो ‘पठान’ का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपए में बिका। हैरानी की बात ये है कि इतना महंगा टिकट होने के बावजूद सारे शो फुल हैं। इसे देखते हुए साफ हो गया कि ‘पठान’ को लेकर चले विवादों का भी शाहरुख़ के फैंस और फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा।