Gold And Silver Price : क्रिसमस के बाद सोना महंगा, चांदी में गिरावट

527
Gold Price

New Delhi :  सोने की कीमत (Gold Price Today) में तेजी का माहौल है। जबकि, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना और चांदी का बाजार क्रिसमस की छुट्टियों के बाद खुला है तो स्‍पॉट गोल्‍ड और वायदा बाजार में गिरावट देखने को मिली।

27 दिसंबर को सोने की कीमत (Gold Price Today) में तेजी का माहौल रहा। जबकि, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजारों की बात करें तो सोना और चांदी का बाजार क्रिसमस की छुट्टियों के बाद खुला है तो स्‍पॉट गोल्‍ड और वायदा बाजार में गिरावट देखने को मिली। चांदी में भी गिरावट का माहौल बना हुआ है।

बाजार भले ही खुले हों, लेकिन निवेशक फेस्टिव मूड में है। क्रिसमस के बाद न्‍यू ईयर का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से कीमती धातुओं में गिरावट का माहौल है।

भारत में सोने में तेजी

भारत के वायदा बाजार मल्‍टी कमोडिटी इंडेक्स पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे से सोना 109 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 48228 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

आज सोना 48119 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था और एक घंटे के कारोबार में सोना 48248 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्‍च स्‍तर पर भी आया। शुक्रवार को सोना 48119 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ बंद हुआ था।

चांदी में गिरावट

दूसरी ओर मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे चांदी 200 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट के साथ 62,097 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

जबकि आज चांदी 62187 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर खुली थी और 62,029 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम के साथ दिन के निचले स्‍तर पर भी पहुंची थी। आपको बता दें कि  शुक्रवार को चांदी 62,298 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम के साथ पर बंद हुई थी।