Gold is Most Expensive Today : सोने ने छलांग लगाई, एक तोला सोना ₹84 हजार के पार, इंदौर में आज सोना सबसे महंगा!

1419

Gold is Most Expensive Today : सोने ने छलांग लगाई, एक तोला सोना ₹84 हजार के पार, इंदौर में आज सोना सबसे महंगा!

सवा महीने में कीमत ₹8000 से ऊपर बढ़ी, सोने की कीमतें तेज होने के ये कारण!

New Delhi : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) सोना का दाम ₹1,313 बढ़कर ₹84,323 पर पहुंच गया। 4 फरवरी को सोना ₹83,010 प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर था। आज चांदी के दाम में भी तेजी आई। ये ₹1,628 महंगी होकर ₹95,421 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी ₹93,793 किलो थी। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी अपनी ऊंचाई ₹99,151 पर पहुंची थी।

सोने में तेजी का कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा रहे हैं। सोने की कीमतों में तेजी का सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपए का कमजोर होना है। महंगाई बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ रही है।

WhatsApp Image 2025 02 05 at 13.37.03

कहां क्या कीमत है आज सोने की

आज इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹86,290 प्रति 10 (24 कैरेट) है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 77,067 रुपये प्रति 10 ग्राम। भोपाल में 10 ग्राम (22 कैरेट) सोने की कीमत 79,100 और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,290 रुपए है। मुंबई में आज 10 ग्राम (22 कैरेट) सोने की कीमत 79,050 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है। जबकि, दिल्ली में 10 ग्राम (22 कैरेट) सोने की कीमत 79,200 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,390 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,240 रुपए है। उधर, कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,050 और 24 कैरेट की कीमत 86,240 रुपए है।

सोने की कीमतें कब-कब बढ़ी

सोने ने 2024 में 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया था। पिछले साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा, वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।