Gold & Silver Price high : यूक्रेन पर हमले से चमकदार धातु की क़ीमतें उछली

शेयर बाजार और रुपए में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

1817
Gold Price

बाजार विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट

Indore : यूक्रेन पर रूस के हमले से घरेलू बाजार में सोने की चमक बढ़ी है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के समाचारों के कारण दुनियाभर के शेयर बाज़ारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाज़ारों पर भी दिखा। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाज़ार सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में बुरी तरह प्रभावित हुआ।

सोने के भाव में आज प्रति दस ग्राम 1,656 रुपए की बढ़ोतरी रही। इस जबरदस्त उछाल के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोना महंगा होकर 51,627 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

Indore सराफा बाज़ार में गुरूवार को सोना टंच 67900 रुपए, केडबरी 67750 रुपए, चाँदी टंच 52300 रुपए, चौरसा 52150 रुपए और सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहे।

शेयर बाजार में सालभर की बड़ी गिरावट

23 मार्च 2020 के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर दर्ज हुआ।

रुपया भी हुआ धड़ाम

यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान शुरू होने से जोखिम वाली संपत्तियों की मांग प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 102 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 75.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा की सतत निकासी, घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा कच्चे तेल कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।