Good News is Coming: सिद्धिविनायक के दर्शन कर आशीर्वाद ले दीपिका पंहुची अस्पताल .

27

Good News is Coming:सिद्धिविनायक के दर्शन कर आशीर्वाद ले दीपिका पंहुची अस्पताल

 बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मौजूदा समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाए हैं। इस समय दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का नौंवां महीना चल रहा है और किसी भी समय इस दंपति के घर नन्हा मेहमान दस्तक दे सकता है।

इसी बीच दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ अस्पताल पहुंची हैं। रणवीर और दीपिका के अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया फैंस में काफी उत्साह है।

एक ओर जहां पूरे देश में 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है वहीं दीपिका और रणवीर अस्पताल पहुंचे हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आज दीपिका पादुकोण के मां बनने की खबर आ सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से उनके फैंस लगातार इस बात के कयास लगा रहे हैं कि आने वाला मेहमान बेबी गर्ल होगी या बेबी ब्वॉय। किसी भी समय रणवीर और दीपिका के घर नन्हीं किलकारियां गूंज सकती है। दीपिका अपने पति रणवीर और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंची हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हालांकि सिर्फ नीले रंग की कार का वीडियो है जिसमें बैठकर रणवीर दीपिका के अलावा उनके परिवार के कुछ खास सदस्य ही मुंबई के एचएन अस्पताल गए हैं। ये वडियो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पैपराजी अकाउंट वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से शेयर की गई है। इस वीडियो को देखकर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं। इसके कुछ दिन पहले दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ प्रेग्नेंसी का फोटो शूट भी करवाया था जिसे दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम में पर शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो दीपिका और रणवीर के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि बप्पा आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बेबी गर्ल। इसके पहले रणवीर सिंह ने इस साल की शुरुआत में ही दीपिका की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और बताया था कि सितंबर के महीने में उनके घर नया मेहमान आने वाला है। अभी हाल के दिनों में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन भी किए थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ गए थे।

Maternity Photoshoots:दीपिका पादुकोण का किलर प्रेग्नेंसी शूट गजब 

Controversy over ‘IC-814: The Kandahar Hijack’: इसी चालाकी का नाम वाम-विद्या है!