Goods Confiscated for Tax : मनोरंजन कर कम मिला तो हनी सिंह के शो के बाद नगर निगम ने 3 ट्रक सामान जब्त किया!

232
Goods Confiscated for Tax

Goods Confiscated for Tax : मनोरंजन कर कम मिला तो हनी सिंह के शो के बाद नगर निगम ने 3 ट्रक सामान जब्त किया!

7.85 लाख ही टैक्स जमा किया, जबकि नगर निगम ने 50 लाख मांगे, जब्त सामान की कीमत लाखों में!

Indore : जाने माने सिंगर हनी सिंह के शो का टैक्स विवाद अब इस स्थिति में पहुंच गया कि नगर निगम को सख्ती बरतना पड़ी। निर्धारित टैक्स न मिलने के कारण नगर निगम ने रविवार सुबह कॉन्सर्ट स्थल से साउंड सिस्टम और महंगे उपकरण जब्त कर लिए। नगर निगम ने टिकटों की बिक्री के आधार पर ₹50 लाख के टैक्स की डिमांड की थी। लेकिन, शो के पहले आयोजकों ने 7.85 लाख ही जमा कराए थे। बचे टैक्स के लिए निगम ने यह एक्शन लिया।

Also Read: Javed in Support of Shami : शमी के समर्थन में आए जावेद अख्तर, कहा कि इन कट्टर मूर्खों की परवाह मत करो, आप पर पूरे देश को गर्व!

रविवार रात हनी सिंह ने बायपास के एक ग्राउंड पर कॉन्सर्ट किया और दस से ज्यादा गाने गए। लेकिन, दर्शकों को निराश करते हुए वे साढ़े आठ बजे स्टेज से उतर गए। इससे महंगे टिकट लेकर आए दर्शकों को निराशा हुई। शो के लिए 7 हजार से लेकर 15 हजार तक के टिकट बड़ी संख्या में बेचे गए थे। इस तरह के शो में टिकट बिक्री का 10% मनोरंजन कर नगर निगम लेता है, जो उसे नहीं मिला।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 13.57.31

नगर निगम ने पिछली घटना से सबक सीखा

नगर निगम को पिछली बार दिलजीत दोसांझ के शो में कोई टैक्स नहीं मिला, इसलिए इस बार टैक्स को लेकर सख्त रवैया अपनाया गया। सुबह नगर निगम राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब शो के बाद सामान समेटा जा रहा था। निगम के अफसरों ने महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन के तीन ट्रक जब्त कर लिए। उन्होंने आयोजकों से कहा कि जब वे बचा टैक्स जमा करा देंगे, तो सामान दे दिया जाएगा। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि हमने टिकटों की बिक्री के आधार पर ₹50 लाख के टैक्स की डिमांड निकाली है। आयोजकों ने सिर्फ 7 लाख 85 हजार रुपये ही दिए है, जो काफी कम है, इसलिए सामान्य जब्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 03 09 at 13.57.55

Also Read: Saffron Napkin Controversy : रेस्टोरेंट में भगवा नैपकिन देखकर भड़के करणी सेना के कर्ताधर्ता, इस रंग के नैपकिन हटाने की चेतावनी दी!