Gothra Mataji’s Predictions for 2026 : भरी गर्मी में जुटे किसान, तूफान, बीमारी, युद्ध और बड़े संकटों का अलर्ट, उपभोक्ता को सोना-चांदी में निवेश से बचने की सलाह!

जानिए पंडित जी ने क्या-क्या भविष्यवाणियां की!

40

Gothra Mataji’s Predictions for 2026 : भरी गर्मी में जुटे किसान, तूफान, बीमारी, युद्ध और बड़े संकटों का अलर्ट, उपभोक्ता को सोना-चांदी में निवेश से बचने की सलाह!

Ratlam : जिले की जावरा तहसील के ग्राम गोठड़ा स्थित मलेनी नदी किनारे महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की नवमी पर पारंपरिक भविष्यवाणी की जाती है। शुक्रवार को आयोजित इस आयोजन में भरी गर्मी के बावजूद रतलाम सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान भरी गर्मी में डटे रहें भविष्यवाणी को सुनने। पंडित नागूलाल धनगर द्वारा की गई इस भविष्यवाणी के आधार पर किसान वर्ष भर की खेती-किसानी की रणनीति तय करते हैं। पंडित द्वारा पूरे वर्ष के मौसम, खेती, सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत भविष्यवाणी की गई, जिसे सुनने के लिए किसान तेज गर्मी में भी घंटों तक मंदिर परिसर में डटे रहें।

 

मौसम और वर्षा का अनुमान!

पंडित नागूलाल ने बताया कि इस वर्ष आगजनी और तेज हवाओं का प्रकोप अधिक रहेगा। वैशाख माह में भी वर्षा होने के संकेत हैं। ज्येष्ठ माह के प्रारंभ में कम और अंत में अधिक वर्षा होगी। सावन में कहीं अत्यधिक तो कहीं बहुत कम वर्षा होगी, जबकि आधे सावन में सामान्य वर्षा रहेगी। भादवा माह में आधा समय सूखा और आधा समय वर्षा होगी। कुओं में पानी भरपूर रहेगा, लेकिन वर्षा से नुकसान की भी संभावना है।

 

बुवाई के मुहूर्त और खेती की स्थिति!

बुवाई को लेकर उलझन की स्थिति रहेगी और बीज दोगुना रखना पड़ेगा। पहली बुवाई आषाढ़ माह की एकम से दशमी तक, दूसरी बुवाई आधे आषाढ़ की एकम से पंचमी तक और तीसरी बुवाई आषाढ़ अंत से सावन प्रारंभ तक उपयुक्त बताई गई है। मंगलवार को तेरस तिथि पर दोपहर 2:30 बजे बुवाई का विशेष मुहूर्त बताया गया है। हाथ से बुवाई करने की सलाह दी गई है, ट्रैक्टर से नहीं। बहते और आते आषाढ़ में बावनी अच्छी रहने की संभावना जताई गई हैं।

 

फसलों और भाव का अनुमान!

गेहूं, चना सहित सभी फसलें अच्छी होंगी, हालांकि कुछ स्थानों पर गेहूं में खराबी आ सकती है। गेहूं, सोयाबीन और लहसुन के भाव अच्छे रहेंगे, जबकि प्याज के भी ठीक-ठाक भाव मिलेंगे। सोयाबीन में इल्ली की शिकायत रहेगी। काली और सफेद फसलों (वस्तुओं) के भाव अधिक रहने की संभावना है।

 

मावठा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि!

उन्होंने 7 मावठे बताए जो अगहन, पौष और माघ में गिरेंगे तथा ओलावृष्टि के साथ नुकसान भी अधिक होगा। अतिवृष्टि 3 बार- माघ के शुरुआत और अंत में तथा फाल्गुन के मध्य में होगी।

 

प्राकृतिक आपदाएं और बीमारी का प्रकोप!

माघ और पौष माह में भूकंप के झटके महसूस होने की संभावना जताई गई है, जो कहीं हल्के तो कहीं तेज हो सकते हैं। कुंवार और कार्तिक माह में संक्रमण या अन्य बीमारियों का प्रकोप अधिक रहेगा। वैशाख से आषाढ़ तक ऐसी बीमारी फैल सकती है कि लोगों को घरों में ही रहना पड़े। गाय-भैंसों में भी बीमारी फैलने की आशंका जताई।

 

सामाजिक और आर्थिक चेतावनी!

सोना-चांदी में आम लोगों को निवेश नहीं करने की सलाह दी गई हालांकि व्यापारियों के लिए यह लाभकारी रहेगा। अपने और पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रखने को कहा गया है। भविष्यवाणी में यह भी कहा गया कि कठिन परिस्थितियों में अंतिम संस्कार तक संभव नहीं हो पाएंगे।

 

राजनीति और वैश्विक स्थिति!

राजनीति में भारी उथल-पुथल और विवाद होने की संभावना जताई गई है। विश्व स्तर पर देशों के बीच युद्ध जारी रहने और इस वर्ष उसके और बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। एक ऐसा घटनाक्रम भी होने की बात कही गई है जिससे सरकारें भी थक जाएंगी।

 

पंडित नागूलाल ने गौमाता और बेटियों की रक्षा करने, जातिगत विवाद खत्म करने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। भविष्य में जाति व्यवस्था समाप्त होने और वैवाहिक संबंधों में खुलापन आने की बात भी कही। धार्मिक उपाय बीमारी समाप्त होने पर महावीर (बजरंगबली) का हवन, अभिषेक और पूजन करने की सलाह दी गई। साथ ही धरती माता और देवताओं की पूजा करने पर जोर दिया!

IMG 20260327 WA0154

भविष्यवाणियां!

प्राकृतिक आपदाएं और मौसम!

भारी वर्षा, सूखा, और भूकंप जैसी चरम मौसम स्थितियों की उम्मीद है। इस साल आग की घटनाओं और तेज़ हवाओं में वृद्धि देखी जाएगी।

कृषि मिश्रित परिणाम!

गेहूं, चना, और लाजवाब लहसुन की अच्छी उपज होगी, लेकिन सोयाबीन और प्याज के साथ संभावित समस्याएं। इन फसलों की कीमतें स्थिर रहेंगी, सिवाय सोयाबीन के, जो बीमारी का सामना कर सकती है।

स्वास्थ्य!

रोग फैलेंगे, खासकर वैशाख से आषाढ़ और कार्तिक महीनों में। खुद को और अपने पशुओं को बचाने के लिए सावधानियां बरतें।

आर्थिकी और राजनीति!

बाजार में उतार-चढ़ाव, महंगाई, और राजनीतिक अस्थिरता की उम्मीद है। सोने और चांदी की कीमतें मध्यम रहेंगी।

IMG 20260327 WA0155

सामाजिक संदेश!

गायों और बेटियों की रक्षा करें, और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें।

कुछ विशिष्ट भविष्यवाणियां!

वर्षा!

वैशाख और भादवा में भारी वर्षा, लेकिन सावन में कम।

खेती!

तेरस मंगलवार के दौरान बुवाई का सबसे अच्छा समय।

रोग!

रोगों का प्रकोप, खासकर पशुओं में!