WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Government Transfers IAS Officers In MP: मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले

IAS Transfer

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी राजस्व मंडल ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य मनु श्रीवास्तव को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। श्रीमती स्मिता भारद्वाज प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। अमित राठौर प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर बनाया गया है। निकुंज कुमार श्रीवास्तव आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

WhatsApp Image 2022 09 07 at 6.37.06 PM 1

WhatsApp Image 2022 09 07 at 6.37.06 PM

शोभित जैन सचिव मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अब सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग होंगे। श्रीमती अलका श्रीवास्तव सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग को रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतिपोषण आयोग बनाया गया है।

भरत यादव आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बनाया गया है। वह आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। आलोक कुमार सिंह संचालक पंचायत राज को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है।अमरपाल सिंह अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को संचालक पंचायत राज बनाया गया है। विरेंद्र कुमार सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर को सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। आलोक कुमार सिंह द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ का कार्यभार ग्रहण करने पर पी नरहरि इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।