Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

736

Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

अर्थराइटिस(Arthritis) या गठिया(Gathiya)रोग आज लोगों में बहुत तेज़ी से फैल रहा है। ये रोग आज ना सिर्फ़ बूढ़े लोगों में ही देखने को मिलता है बल्कि इसकी चपेट में नौजवान लोग भी आ रहे हैं।अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के शरीर में काफ़ी दर्द होता है। अर्थराइटिस घुटनों और कूल्हे की हड्डियों पर अधिक प्रभाव डालता है। इस रोग से पीड़ित लोग अपने हाथ पैर को हिलाते वक़्त काफ़ी तक़लीफ का सामना करते हैं।

गठिया यानी अर्थराइटिस बीमारी में जॉइंट्स पेन होता है और कई बार जॉइंट्स में इतनी सूजन आ जाती है कि उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं गठिया बीमारी से बचाव के उपाय के बारे में।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का शरीर एक्टिव रहता है, जो गठिया बीमारी होने से बचाता है। नियमित एक्सरसाइज करने से आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। रोजाना सुबह या शाम को 15 मिनट से लेकर आधे घंटे का समय एक्सरसाइज के लिए अवश्य निकालें।

ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें

जी हां, ओमेगा-3 से भरपूर डाइट आपके शरीर में गठिया होने से बचाव कर सकता है। अंडे, मछली अखरोट, अलसी, सोयाबीन और ब्रोकली आदि फूड्स में ओमेगा-3 पाया जाता है। इन्हें अपनी डाइट में नियमित सेवन करें। इनके सेवन से शरीर मजबूत बनता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। ओमेगा 3 शरीर को ताकत देने के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

मौसमी फलों का सेवन करें

मौसमी फल शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। गठिया की बीमारी आपको परेशान न करे, इसके लिए डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। फलों का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखा जा सकता है। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है।

भरपूर पानी पिंए

से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। पानी पीने से पेट तो साफ रहता है और शरीर भी हाइड्रेट रहता हैं। गठिया से बचाव के लिए दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी अवश्य पिएं। भरपूर पानी पीना शरीर के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

लहसुन

गुण होने का कारण ये शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। डाइट में नियमित लहसुन को शामिल करने से गठिया बीमारी से बचा जा सकता है। लहसुन में डाईसल्फाइड और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो गठिया की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं।

गठिया की बीमारी होने पर नॉनवेज फूड्स, शराब, चीनी वाले आहार, कैफीन और अधिक नमक वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। गठिया बीमारी के लक्षण दिखने या बीमारी का पता चलने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।