Government Will Take Loan Of 3000 Crore: फिर खुले बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

605

Government Will Take Loan Of 3000 Crore: फिर खुले बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

भोपाल: राज्य सरकार एक बार फिर खुले बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेनेजा रही है।यह कर्ज सरकार दस वर्ष के लिए लेगी।
सरकार को यह कर्ज देने के  लिए देश की सभी वित्तीय संस्थाएं 7 फरवरी को बिड भर सकेंगी। यह बिड रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की कोर बैंकिंग साल्यूशन ई कुबेर सिस्टम पर सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच भर सकेंगे। ये सारे बिड आॅनलाईन जमा करने होंगे। जो भी प्रस्ताव आएंगे उन्हें आठ फरवरी को खोला जाएगा। इसमें से राज्य सरकार की शर्तो पर और और तय ब्याज दर पर राज्य को कर्ज देने के इच्छुक वित्तीय संस्थाओं को कर्ज लेने के लिए चुना जाएगा।  रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया मुंबई, फोर्ट नागपुर शाखा के जरिए यह कर्ज लिया जाएगा।  कर्ज की अदायगी 8 फरवरी 2033 को की जाएगी। इस कर्ज से राज्य सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर और बड़ी सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए आवश्यक वित्त जुटाएगी।

*दो लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज पहले से-*
राज्य सरकार के उपर पहले से दो लाख 95 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें एक लाख 74 हजार करोड़ का कर्ज खुले बाजार का है। कंपनशेशन एवं अन्य बांड के जरिए राज्य सरकार ने 7 हजार 360 करोड़ रुपए ले रखे है। वित्तीय संस्थाओं से 12 हजार 158 करोड़ रुपए ले रखे है।  केन्द्र सरकार से लोन एवं एडवांस के रुप में 44 हजार 675 करोड़, अन्य दायित्व 22 हजार 208 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने ले रखे है। राष्ट्रीय बचत पत्र फंड के जरिए केन्द्र से मिले 3 हजार 756 करोड़ रुपए की देनदारी भी सरकार पर है।