
Govt Suspends RAS Officer: भ्रष्टाचार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड
जयपुर: राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी, उपखंड अधिकारी नादोती जिला करौली को भ्रष्टाचार के एक मामले में निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि काजल मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 16 अप्रैल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसी के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान सिविल सेवाएं नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए काजल मीणा राजस्थान सिविल सर्विस की अधिकारी को गिरफ्तारी के दिनांक से निलंबित किया है।
निलंबन काल में उनका मुख्यालय शासन सचिव कार्मिक विभाग शासन सचिवालय जयपुर में रहेगा।





