
Big Action of CBI: नगर निगम फंड घोटाले में IAS अधिकारी गिरफ्तार
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंचकूला नगर निगम फंड गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन नगर निगम आयुक्त और IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर नगर निगम पंचकूला के सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप है।
CBI के अनुसार, नगर निगम पंचकूला का बैंक खाता सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर खोला गया था। जांच में सामने आया है कि खाते से जुड़े दस्तावेज इस तरह तैयार किए गए थे ताकि बाद में होने वाले फर्जी लेन-देन को छिपाया जा सके।





