जीपी मेहरा की विदेश यात्राए सवालों के घेरे में, निवेश किया या सिर्फ घूमने गए लोकायुक्त कर रही पता

486

जीपी मेहरा की विदेश यात्राए सवालों के घेरे में, निवेश किया या सिर्फ घूमने गए लोकायुक्त कर रही पता

 

भोपाल: लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जीपी मेहरा का लोकायुक्त पुलिस ने पासपोर्ट जब्त कर लिया गया, जिससे कई विदेश यात्राओं का खुलासा हुआ है। सेवानिवृत्त ईएनसी के भोपाल और नर्मदापुरम स्थित चार ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने 9 अक्टूबर को छापे मारे थे। जिसमे आय से अधिक संपत्ति, आभूषण, कारखाने सहित 60 करोड़ रुपये के निवेश का खुलासा हुआ था।

लोकायुक्त पुलिस ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। मेहरा ने कई बार विदेश जाने की जानकारी भी लोकायुक्त पुलिस को लगी है। अब लोकायुक्त यह पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रहे हैं कि क्या ये यात्राए केवल पर्यटन के लिए थी या कोई विदेशी निवेश किया गया था। विदेश में निवेश किये जाने की पड़ताल तेज कर दी गई है। वहीं आयकर विभाग से भी मेहरा और उनके परिवार के आयकर रिटर्न की जानकारी के लिए लोकायुक्त पुलिस ने पत्राचार किया है। इस जानकारी के बाद निवेश और जब्त किए दस्तावेजों के मिलान की प्रक्रिया लोकायुक्त पुलिस करेगी।

इधर रिटायर्ड आबकारी अधिकारी की चल अचल संपत्ति 25 करोड़ तक पहुंची

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और उनके परिजनों के बैंक लॉकर्स भी सोना और चांदी उगल रहे हैं। खोले गए लॉकर में से 80 लाख के सोने के गहने मिले हैं। भदौरिया के यहां बुधवार को लोकायुक्त पुलिस के छापे में चार किलो सोना और सात किलो चांदी मिली थी। छापे में लॉकर्स की भी जानकारी लोकायुक्त पुलिस का मिली थी। बैंक आॅफ बड़ौदा का सूर्यांश भदौरिया और उनकी मां सीमा भदौरिया का लॉकर खुलवाकर गहने जप्त किए गए। कुल 886 ग्राम वजनी गहने मिले जो शुद्ध सोने की कीमत 79लाख 23 हजार 698 रुपए आंकी गई। लॉकर सूर्यांश भदौरिया की उपस्थिति में खुलवाया गया। अभी बाकी के लॉकर खुलना बाकी है। इन सभी लॉकर्स को फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। जो भदौरिया और उनके परिजनों की उपस्थिति में खोले जाएंगे। अब तक 24 करोड़ 95 लाख की चल अचल संपत्ति का पता चला है।