गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजयनित्यसेन सूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा- का रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश!

44

गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजयनित्यसेन सूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा- का रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश!

Ratlam : दादा गुरुदेव श्रीमदविजयराजेन्द्रसूरीश्वरजी मसा. की पाट परंपरा के पुण्य सम्राट श्रीमद्विजयजयन्तसेन सूरीश्वरजी मसा. के शिष्य, गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजयनित्यसेनसूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा- का शुक्रवार को रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश का जुलुस लोकेन्द्र टॉकिज से प्रारम्भ हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मोहन टॉकिज पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गया। मंगल प्रवेश पर पूज्य गुरुदेव की अगवानी संघ संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, श्री संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़ विभिन्न श्री संघ के अध्यक्षों एवं समाजजनों ने की।

IMG 20260522 WA0114

मोहन टॉकिज में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। पूज्य गुरुदेव ने मंगलाचरण वाचन कर मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि संघ एकता में ही संगठन की शक्ति है। धर्म आराधना से ही मानव जीवन सार्थक होगा। गुरु का आशीर्वाद और प्रेरणा ही सफलता का मार्ग है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि समाज संतों की कृपा से ही फलीभूत होते है। जीवन मे धर्म गुरु का होना सत्य का पथ प्रदर्शक है। धर्म सभा से पूर्व निकले भव्य वरघोड़े में बग्गी में दादा गुरुदेव राजेंद्रसूरी व पुण्य सम्राट जयंतसेनसूरी के चित्र के साथ महिला परिषद कलश लिए व बहु परिषद अष्टमंगल मस्तक पर धारण कर शामिल हुए। जानकारी श्री संघ के सदस्य राजकमल जैन ने दी!