Hakam Suicide Case : हाकम सिंह मामले का चश्मदीद गवाह झुलसा, घटना शंकास्पद

परिजनों ने स्टोव्ह से जलने की बात कही, खुद आग लगाने की आशंका

1288

Hakam Suicide Case : हाकम सिंह मामले का चश्मदीद गवाह झुलसा, घटना शंकास्पद

Indore : भोपाल के TI हाकम सिंह सुसाइड केस की गुत्थी को पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई। 24 जून को हुई इस घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीद आग में झुलस गया। माना जा रहा है कि उसने खुद को आग लगाई है। इस घटना के सामने सामने आने से केस और पेचीदा हो गया। हाकम सिंह के ASI रंजना खांडे गोली चलाने और खुद को गोली मारने के समय मौके पर मौजूद रंजना के भाई कमलेश को पुलिस ने उस समय पूछताछ कर छोड़ दिया था। मंगलवार देर रात धार जिले के धामनोद के संजय नगर में कमलेश आग से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया।

परिवार ने धामनोद पुलिस बताया कि घर में स्टोव भभकने के कारण यह आगजनी हुई है। पुलिस के अनुसार कमलेश 30 प्रतिशत जला है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की माने तो मंगलवार रात धामनोद के संजय नगर में रहने वाले कमलेश खांडे आग में गंभीर अवस्था में घायल होने की सूचना मिली थी। परिवार के लोगों ने उसे धामनोद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। परिवार द्वारा उसकी हालत में सुधार न होने की बात पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया था।

IMG 20220707 WA0068

TI की आत्महत्या की घटना के बाद भी पुलिस अब तक ASI रंजना खांडे के बयान नहीं ले सकी। परिवार वालों के साथ हाकम सिंह की तीसरी बीवी और उसके भाई रामगोपाल ने भी रंजना पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बावजूद पुलिस अब तक इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

क्रेटा गाड़ी का विवाद
पूरी घटना में जहां क्रेटा गाड़ी का विवाद सामने आया था। वो गाड़ी रंजना के भाई कमलेश खांडे के नाम से थी। गोली चलने के बाद रंजना को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वही पुलिस ने कमलेश से बयान भी लिए थे। घटना के बाद से रंजना कुछ दिन अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन, उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में एक माह के अवकाश का आवेदन देकर इंदौर वाले घर पर वो ताला लगाकर शहर से बाहर है।

कमलेश साथ में रहा
भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह इंदौर आकर महिला एएसआई रंजना खांडे से 24 जून को हुई घटना के पहले भी मिले थे। कॉफी शॉप में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में रंजना और हाकम सिंह के साथ सामने कमलेश भी बैठा हुआ साफ दिखाई दे रहा था। लेकिन, कमलेश ने अपने बयानों में सिर्फ गाड़ी के विवाद में गोली चलाना बताया। लेकिन, मंगलवार को कमलेश के साथ हुई घटना के बाद पुलिस अब कमलेश के बयानों का इंतजार कर रही है।

ये था मामला
भोपाल के टीआई हाकम सिंह पवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर रंजना खांडे को गोली मारी। इसके बाद खुद जान दे दी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। लेकिन, बाद में को लेकर विवाद सामने आया। एएसआई रंजना खांडे को लेकर भी कई तरह की कहानियां सामने आई है। हाकम सिंह के परिवार ने तो एएसआई पर हनी ट्रैप जरिए टीआई को फांसने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। लेकिन, रंजना खांडे के भाई कमलेश के आग से झुलसने से मामला और उलझ गया।