

Happy Birthday Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने CM हाउस में मनाया जन्मदिन, काटा केक, Dy CM और CS रहे मौजूद
भोपाल: Happy Birthday Dr Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपना जन्मदिन CM निवास पर मनाया। इस मौके पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव अनुराग जैन और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अपने जन्मदिन का केक काटा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया, डॉ राजेश राजोरा, DGP कैलाश मकवाना, DG EOW उपेंद्र जैन, आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास में मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।