HC Comments on Panna Collector : पन्ना कलेक्टर पॉलीटिकल पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने वीडियो के साथ ट्वीट किया

1701
High Court's Order

HC Comments on Panna Collector : पन्ना कलेक्टर पॉलीटिकल पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं

Jabalpur : पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा पर MP हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर पॉलिटिकल पार्टी के नेता की तरह काम कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करके कलेक्टर को तलब किया है।

हाईकोर्ट की इस कथित टिप्पणी का वीडियो भी वायरल हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने इस टिप्पणी के वीडियो के साथ एक ट्वीट भी किया है।

हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी जनपद पंचायत गुनौर के उपाध्यक्ष के निर्वाचन पर की है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बताया कि हाईकोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट के जज ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि संजय कुमार मिश्रा एक पॉलीटिकल पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें कलेक्टर के पद पर नहीं होना चाहिए।

Read More… Hospital Fire: जबलपुर के CMHO सस्पेंड, 51 अस्पतालों में नए मरीज भर्ती करने पर रोक 

अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। अधिकारियों को पार्टी के काम पर लगाया गया।