Heavy Rain Warning : देश के 11 राज्यों में भारी वर्षा, गुजरात के पोरबंदर में सबसे ज्यादा पानी गिरा!

ठाणे और मुबंई समेत कई जिलों में सुबह तेज बारिश, मुंबई में बिल्डिंग गिरी! 

112

Heavy Rain Warning : देश के 11 राज्यों में भारी वर्षा, गुजरात के पोरबंदर में सबसे ज्यादा पानी गिरा!

New Delhi : मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बहुत भारी बारिश की चेतावनी गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के लिए है। जबकि, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी वर्षा संभावना है।

गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हुई। इससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने यहां भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जबकि, उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी के घाटों पर NDRF को तैनात किया गया। उधर, महाराष्ट्र के ठाणे और मुबंई समेत कई जिलों में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। नागपुर में स्कूल-कॉलेजों की आज की छुट्टी कर दी गई। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMG 20240720 WA0099

मुंबई में देर रात और सुबह तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रांट रोड बिल्डिंग की दीवार गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। तेज बारिश के कारण स्टेशन पर भी पानी भर गया है। इससे कई लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चल रही हैं।

21 जुलाई को गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, केरल में भारी वर्षा का अनुमान है। उधर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और गुजरात में बिजली गिरने की संभावना है।