
पढ़ना जारी रखें
पार्क की एंट्री फीस कंपनी लेगी
नेहरू पार्क में एंट्री फीस 10 रुपए ही होगी, जो टेंडर लेने वाली कंपनी को दी जाएगी। एजेंसी को लैंड स्केपिंग का काम करना होगा। उस पर 60 से 70 लाख का खर्च आएगा। फ्रंट के लॉन एरिया में एजेंसी को इंवेट्स आयोजित करने की अनुमति रहेगी। जैसे ईको फ्रेंडली पार्टी, योग के लिए जगह किराए पर दे सकेगी। पार्क का मेंटेनेंस कंपनी को ही करना होगा। निगम उम्मीद कर रहा है कि इससे 12 से 15 लाख का राजस्व उनके खाते में आएगा साथ ही उसे इनका मेंटेनन्स करने से भी मुक्ति मिलेगी।
