WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,रहवासियों का विरोध किया चक्काजाम

WhatsApp Image 2022 10 14 At 10.39.48 PM 696x441

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: शहर के रतलाम,बांसवाडा रोड पर सैलाना बस स्टेण्ड स्थित
मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड में अवैध निर्माण को लेकर आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चला।
प्रशासन की इस कार्रवाई का रहवासियों ने विरोध करते हुए सैलाना बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया।चक्का जाम से यातायात पर प्रभाव पडा और बांसवाड़ा की तरफ जाने वाली सडक पर यातायात बाधित हुआ।इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बता दे कि सैलाना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौक के पास 1886 से जो जमीन ईसाई समाज के चर्च के नाम पर दर्ज हैं,उस जमीन पर बने मकानों पर शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तोड़ना शुरू किया।प्रशासन ने यह कार्रवाई सर्वे क्रमांक 87 की जमीन पर की है।

पढ़ना जारी रखें

WhatsApp Image 2022 10 14 at 10.39.48 PM 1

कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर एसडीएम संजीव केशव पाण्डेय ने मिशन कंपाउंड परिसर में दोपहर 3 बजे बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू करवाई।कार्रवाई के विरोध में रहवासियों ने शाम 5 बजे सैलाना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौराहा पर चक्का जाम कर दिया।चक्का जाम के बाद बांसवाड़ा मार्ग बाधित हुआ। वैसे भी इस रोड पर भारी यातायात रहता हैं चक्का जाम के कारण आमजन को बहुत परेशानी हुई। पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यवाही के दौरान नजूल की भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलती रही।इस दौरान एसडीएम पांडे,नगरनिगम इंजिनियर जीके जायसवाल, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव,औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अय्यूब खान सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

कार्यवाही को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,मयंक जाट एवं कई कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम से बात की, एसडीएम संजीव पाण्डेय ने किसी की नही सुनी।हालांकि अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध के बाद आमजन परेशान होते रहे।
लोग सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर की ओर जाने के लिए परेशान होते दिखे।
शाम 7-30 बजे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।