होलाष्टक 27 फरवरी से इस वर्ष होलाष्टक 2023 आठ नहीं बल्कि नौ दिनों तक रहेगा

518

होलाष्टक 27 फरवरी से इस वर्ष होलाष्टक 2023 आठ नहीं बल्कि नौ दिनों तक रहेगा

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली पर्व मनाई जाती है, शास्त्रों में बताया गया है कि होली से आठ पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है।बता दें कि इस अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और होलिका दहन के बाद यह कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलाष्टक की अवधि में ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है, जिस कारण से इनके दुष्प्रभाव का खतरा बढ़ जाता है। इस वर्ष होलाष्टक 2023 आठ नहीं बल्कि नौ दिनों तक रहेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से होता है। ऐसे में इस वर्ष सप्तमी तिथि का प्रारंभ 27 फरवरी 2023 को मध्यरात्रि 12 बजकर 59 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 28 फरवरी को सुबह 02 बजकर 21 मिनट पर होगा। अर्थात होलाष्टक 27 फरवरी सोमवार से शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार होलाष्टक का समापन 07 मार्च 2023, मंगलवार को होलिका दहन के दिन होगा।