कांग्रेसी लाए थे लहसुन की बोरियां पर सदन स्थगित, चलेगा कल से

902

भोपाल: प्रदेश में लहसुन के दाम नहीं मिलने को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने इसे लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर तक पैदल मार्च करते हुए लहसुन को बोरियों में भर कर विधानसभा के गेट तक लेकर आए और उसके बाद उन्होंने सड़क पर लहसुन को फैला दिया। इधर आज इंदौर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये।

WhatsApp Image 2022 09 13 at 17.26.14

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, सचिन यादव, कुणाल चौधरी सहित करीब एक दर्जन विधायक अपने कंधों पर लहसुन की बोरियां लेकर विधानसभा तक पहुंचे। इस दौरान उनकी विधानसभा गेट पर लहसुन को अंदर ले जाने को लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। जब विधानसभा परिसर के अंदर लहसुन नहीं ले जाने दिया गया, तब कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के गेट नंबर तीन के बाहर सड़क पर लहसुन फैंक दिया।

विधायक सचिन यादव ने आरोप लगाया कि लहसुन के आज दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों को एक रुपए किलो में लहसुन बेचना पड़ रही है। भावांतर योजना सरकार ने बंद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक तो खरीदे जा रहे हैं, लेकिन किसानों की उपज खरीदने में सरकार को परेशानी है।