House Arrest: MP में 3 विधानसभा क्षेत्रों के BJP, कांग्रेस और BSP के प्रत्याशी नजर बंद

777

House Arrest: MP में 3 विधानसभा क्षेत्रों के BJP, कांग्रेस और BSP के प्रत्याशी नजर बंद

 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी के प्रत्याशियों को प्रशासन ने नजर बंद कर दिया है। मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह, भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह कंसाना और बीएसपी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह सिकरवार को नजरबंद किया गया है।

इसी प्रकार भिंड के तीनों प्रत्याशियों भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा के संजू कुशवाहा और कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी को भी नजर बंद किया गया है। इन तीनों को भिंड के सर्किट हाउस में रखा गया है।

इसी प्रकार लहार क्षेत्र के तीनों प्रत्याशियों को भी प्रशासन ने नजर बंद किया है। इनमें कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह, भाजपा के अम्बरीष शर्मा और बसपा के रसाल सिंह शामिल हैं। सभी को लहार के रेस्ट हाउस में नजरबंद किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार इन सभी प्रत्याशियों को शांतिपूर्ण मतदान की दृष्टि से नजर बंद किया गया है।