BJP Will Get 150 Seats : भाजपा को प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, पार्टी सरकार बनाएगी!

BJP के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने दावा किया!

382

BJP Will Get 150 Seats : भाजपा को प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, पार्टी सरकार बनाएगी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : भारतीय जनता पार्टी के सबसे वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने आज सुबह वोट डालने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

विक्रम वर्मा ने कहा कि मेरा अनुमान है कि भाजपा को 44% से ज्यादा वोट मिलेंगे जिससे उसकी सीटों की संख्या डेढ़ सौ के आसपास होगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 41% से कुछ ज्यादा वोट मिले थे, इस वजह से उसकी कुछ सीटें कम रह गई थी। इस कारण पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया। लेकिन, इस बार वह स्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में डेढ़ सौ सीट मिलेगी। क्योंकि, भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है लाडली बहन और इस तरह की अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ हुआ है और इसका भाजपा को भी फायदा होगा।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि धार जिले में भाजपा को सभी सीट मिल रही है, कभी गलती से कोई सीट नहीं आई तो बात अलग है अन्यथा सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति बहुत बेहतर है। जब उनसे पूछा गया कि आपने किसको वोट दिया, तो उनका कहना था कि मैंने क्षेत्र के विकास और राष्ट्रहित में वोट दिया है और देश में अकेली भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो यह काम कर सकती है।