WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Award: MP के राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को IAS अवार्ड, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

CG News
Shortage of IAS Officers

IAS Award: MP के राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को IAS अवार्ड, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 16 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड किया गया है। इनमें वर्ष 2023 के आठ और 2024 के आठ अधिकारी शामिल है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2023 और 2024 में उपलब्ध IAS पदों के अनुसार इसका नोटिफिकेशन भी आज जारी कर दिया। हालांकि इस आदेश के साथ ही यह भी शर्त जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर और अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

वर्ष 2023 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में नारायण प्रसाद, नामदेव, डॉ कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान शामिल है। वहीं, वर्ष 2024 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में संतोष कुमार टिगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बतुला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक है।