IAS Daughter Bid Farewell by Helicopter : पिता का बेटी को हेलीकॉप्टर में विदाई का सपना पूरा हुआ!

IAS बेटी को मिला IPS दामाद, राजस्थान में हुई ये अनोखी शादी! 

1055

IAS Daughter Bid Farewell by Helicopter : पिता का बेटी को हेलीकॉप्टर में विदाई का सपना पूरा हुआ!

Bharatpur (Rajasthan) : यहां एक अनोखी शादी हुई। एक पिता ने बेटी के आईएएस बनने के बाद उसकी शादी के बाद हेलीकॉप्टर से विदाई का सपना देखा था, जो गुरुवार को पूरा हो गया। भरतपुर शहर में जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया।

IMG 20240203 WA0061

धौरमुई के रहने वाले डॉ अमर सिंह ने बताया कि मैंने सपना देखा था कि जब मेरी पुत्री IAS बन जाएगी तो उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से करूंगा। डॉ अमर सिंह और उनकी पत्नी डॉ नीतन सिनसिनवार दोनों सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे। सेवानिवृत्ति लेकर दोनों ने अपना खुद का अस्पताल शुरू किया। उन्होंने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी की। उनकी बेटी की शादी IPS दामाद देवेंद्र कुमार के साथ हुई, जो चूरू के रहने वाले हैं। शादी के बाद कॉलेज ग्राउंड से बेटी और दामाद को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा किया।

IMG 20240203 WA0060

डॉ अपराजिता ने 2011 में नीट की परीक्षा पास की। इसके बाद 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली। लेकिन, अपराजिता आईएएस बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की और वर्ष 2019 में वह आईएएस बन गई।

IMG 20240203 WA0059

IAS अपराजिता और IPS देवेंद्र कुमार

डॉ अपराजिता 3 साल आंध्र प्रदेश कैडर में रहने बाद उत्तर प्रदेश कैडर में आ गई हैं। अभी वे उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अपराजिता की शादी देवेंद्र कुमार के साथ हुई है, जो चूरू जिले के खसौली गांव के रहने वाले हैं। देवेंद्र कुमार का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयन हुआ। वह आईपीएस बने जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के बनारस में अंडर ट्रेनी आईपीएस लगे हैं।

हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी भीड़ 

दोनों की शादी गत रात भरतपुर की एक निजी होटल में संपन्न हुई और इसके बाद आज कॉलेज ग्राउंड से नवदम्पत्ति हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर से विदाई होने के चलते यहां इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी लग गई थी। हर कोई इस शादी और अनोखी विदाई को देख हैरान था।