IAS/IPS Transfer List Ready : कलेक्टर और एसपी समेत 5 कमिश्नर और आधा दर्जन IG की तबादला सूची तैयार!

मोहन-सरकार नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करने की तैयारी में जुटी!

2511
Cabinet At 11 am
Cabinet At 11 am

IAS/IPS Transfer List Ready : कलेक्टर और एसपी समेत 5 कमिश्नर और आधा दर्जन IG की तबादला सूची तैयार!

Bhopal : मंत्रालय स्तर पर प्रदेश के बड़े अफसरों के तबादलों की तैयारी पूरी कर ली गई। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद तबादला सूची कभी भी जारी हो सकती है। बताया गया कि अफसरों की सूची पर अभी मुख्यमंत्री की मुहर नहीं लगी है। पिछले एक सप्ताह से सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) ने नई प्रशासनिक जमावट को लेकर देर रात तक काम किया। जानकारी के मुताबिक, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी तबादला सूची में हैं। इसके अलावा मंत्रालय में बैठे विभाग अध्यक्ष और कार्यालय प्रमुखों भी बदले जाएंगे।

अभी यह तय नहीं है कि पूरी तबादला सूची एक साथ निकलेगी या नहीं। करीब 40 जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी थी। इनमें 6 जिलों बैतूल, उज्जैन, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, शाजापुर, जबलपुर और गुना कलेक्टर बदले जा चुके हैं। इनमें 3 को मंत्रालय वापस बुलाया गया, जबकि 3 कलेक्टरों को दूसरे जिले में भेजा गया।
बदले जाने वाले कलेक्टरों में 3 बड़े जिलों इंदौर,और ग्वालियर के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं। इनमें जबलपुर के कलेक्टर का तबादला हो गया। साथ ही देवास,  पन्ना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, नीमच, सीहोर, सतना, रीवा, बड़वानी, सागर, रायसेन, सिंगरौली, धार, हरदा, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, सीधी, निवाड़ी, मुरैना, बुरहानपुर और अलीराजपुर जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।

इन कमिश्नरों को बदले जाने के आसार
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर के कमिश्नर बदले जा सकते हैं। भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा प्रमुख सचिव बन चुके हैं, इसलिए उन्हें मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इंदौर कमिश्नर मालसिंह भयडिया, ग्वालियर कमिश्नर दीपक सिंह, रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी तथा सागर कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत को भी बदलने की पूरी अटकल हैं।

पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव
प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े बदलाव पर मंथन हो चुका है, जिसमें पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को बदला जाना है। इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त बदले जाना भी तय है। साथ ही आधा दर्जन रेंज के डीआईजी भी प्रभावित होंगे। 30 से ज्यादा जिलों के एसपी बदले जाने की तैयारी कर ली गई। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सरकार शाजापुर और डिंडौरी के एसपी को बदला गया है। वहीं पीएचक्यू में पदस्थ एडीजी स्तर के अधिकारियों में भी फेरबदल संभावित है।