IAS कृष्णा बाजपेयी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 5 वर्ष के लिए निदेशक नियुक्त

49

IAS कृष्णा बाजपेयी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 5 वर्ष के लिए निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी कृष्णा बाजपेयी को दिल्ली स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पांच वर्ष की अवधि के लिए निदेशक नियुक्त किया गया है ।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने केंद्रीय भर्ती योजना के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

वर्तमान में, वे मूल कैडर कर्नाटक में गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (जीईएसकॉम) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं ।