IAS Kurma Rao M: IAS कुर्मा राव एम कॉफी बोर्ड, बेंगलुरु में सचिव पद पर 5 साल के लिए नियुक्त 

478

IAS Kurma Rao M: IAS कुर्मा राव एम कॉफी बोर्ड, बेंगलुरु में सचिव पद पर 5 साल के लिए नियुक्त 

 

नई दिल्ली भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी कुर्मा राव एम को वाणिज्य विभाग के तहत कॉफी बोर्ड, बेंगलुरु में सचिव (निदेशक स्तर) के पद पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है ।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने श्री राव को पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच साल की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रतिनियुक्ति के आधार पर (गैर-सीएसएस पद) इस पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।