WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

ग्वालियर हाईवे पर दिल दहला देने वाला मंजर,कार को 1.5 KM तक घसीटता रहा ट्रक, डरा देगा VIDEO

1098

ग्वालियर हाईवे पर दिल दहला देने वाला मंजर,कार को 1.5 KM तक घसीटता रहा ट्रक, डरा देगा VIDEO

शनिवार शाम को डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक ट्रक ने नेक्सन कार को टक्कर मार दी और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. कार में सवार तीन लोग चमत्कारिक रूप से बच गए. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. यह घटना टेकनपुर बॉर्डर के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास हुई. ट्रक डबरा से ग्वालियर जा रहा था, तभी उसने कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ

डिफेंस पार्क के सामने ले गया.कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे जो सुरक्षित हैं।