IAS Mid Carear Training: MP के करीब 100 IAS अफसर 11 मई से मिड कैरियर ट्रेनिंग पर मसूरी जाएंगे, कई कलेक्टर भी होंगे शामिल

जानिए 2010 से 2018 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें यह ट्रेनिंग लेना है

60
IAS Transfer

IAS Mid Carear Training: MP के करीब 100 IAS अफसर 11 मई से मिड कैरियर ट्रेनिंग पर मसूरी जाएंगे, कई कलेक्टर भी होंगे शामिल

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के सौ से अधिक अफसर 11 मई से मिड कैरियर ट्रेनिंग पर जाएंगे। यह प्रशिक्षण लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी मसूरी में होगा। इस ट्रेनिंग के बाद एक सप्ताह के लिए ये अफसर विदेश भी जाएंगे।

इस प्रशिक्षण के लिए चिन्हित किए गए अफसरों में 2016 बैच के अफसरों के लिए प्रशिक्षण का यह तीसरा अंतिम मौका है। वहीं विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण सें वंचित 2010 बैच से लेकर 2015 बैच के अफसरों को भी उनके केस के आधार पर यह ट्रेनिंग करना अनिवार्य है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से 5 जून 2026 के बीच लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी मसूरी में 25 वे राउंड फेज तीन की मिड कैरियर ट्रेनिंग होगी। इसके लिए 24 अप्रैल 2026 तक पात्र अधिकारियों के नाम फाइनल किए जाने है।

डीओपीटी ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए पात्र आईएएस अफसरोें को ट्रेनिंग पर भेजने को कहा है और ट्रेनिंग पर जाने के इच्छुक अफसरों के प्रस्ताव 24 अप्रैल तक अनिवार्य रुप से भेजने को कहा है।

2018 बैच के आईएएस अफसरों के लिए मिड कैरियर ट्रेनिंग का यह पहला मौका है। 2017 बैच के आईएएस अफसरों के लिए दूसरा मौका और 2016 बैच के आईएएस के लिए तीसरा और अंतिम मौका है। 2010 से 2015 बैच के आईएएस अफसरों के लिए केस वाइज आधार पर यह प्रशिक्षण दिया जाना है। जिन अफसरों को ट्रेनिंग पर भेजा जाना है उनमें कई अफसर वर्तमान में जिलों में कलेक्टर और नगर निगमों मेंं आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे है। राज्य सरकार चाहे तो इन्हें इस बार की ट्रेनिंग से मुक्त रख सकती है। लेकिन आईएएस अफसरों के प्रमोशन के लिए यह मिड कैरियर ट्रेनिंग ली जाना अनिवार्य है। इसी के आधार पर उन्हें अगले वेतनमान में प्रमोशन दिया जाता है।

*इन अफसरों को लेना है ट्रेनिंग-* 

2010 बैच के आईएएस-

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, आशीष सिंह।

2011 बैच की आईएएस- रुचिका चौहान, हरजिंदर सिंह, बी विजय दत्ता, अनुग्रह पी, चंद्रमौली शुक्ला।

2012 बैच के आईएएस-

नीरज कुमार सिंह, पंकज जैन, अजय कटेसरिया, निधि निवेदिता, स्वरोचिष सोमवंशी, प्रवीण सिंह अढाइच, अनुराग वर्मा, प्रतिभा पाल, फटिंग राहुल हरिदास, राजीव रंजन मीना,बक्की कार्तिकेयन, अवधेश शर्मा, कुमार पुरुषोत्तम, सुभाष कुमार द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, अरुण कु मार परमार, संतोष कुमार वर्मा,राजेश बाथम,

2013 बैच के आईएएस-

राघवेन्द्र सिंह, शिवम वर्मा, गिरीश कुमार मिश्रा, सोनिया मीना, हर्ष दीक्षित, रजनी सिंह, प्रियांक मिश्रा, मयंक अग्रवाल,अनूप कुमार सिंह, सतीश कुमार, संदीप जीआर, नीरज कुमार वशिष्ठ, अमर बहादुर सिंह, पवन कुमार जैन,

2014 बैच के आईएएस- में रिजू बाफना, आशीष वशिष्ठ, साकेत मालवीय, शीतला पटले, रिषभ गुप्ता, लोकेश कुमार जांगिड़,नेहा मीना, अरुण कुमार विश्वकर्मा, क्षितिज सिंघल,भव्या मित्तल, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश वैद्य, अभय अरविंद बेड़ेकर, सुधीर कोचर, नीतू माथुर, जमुना भिड़े,

2015 बैच के आईएएस-

में राखी सहाय, संजय कुमार जैन, बालागुरु के, हिमांशु चंद्र, अरपित वर्मा, हर्ष सिंह, अदिति गर्ग, हर्षल पंचोली, संस्कृति जैन, मृणाल मीणा, पार्थ जायसवाल, रौशन कुमार सिंह, रितूराज, गुंचा सनोबर,

2016 बैच के आईएएस-

में गजेन्द्र सिंह नागेश, मल्लिका निगम नागर, सुचिस्मिता सक्सेना, दिशा प्रणय नागवंशी, राजेश कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन,स्वपनिल जी वानखेड़े, अंशुल गुप्ता, ज्यति सिंह, प्रीति यादव, हरेन्द्र नारायण, संघमित्रा गौतम, अजीजा सरशार जफर, प्रताप नारायण यादव, कीर्ति खुरासिया, अनुराग सक्सेना, मंजुलता विक्रांत राय, संजना जैन, जगदीश कुमार गोमे, सपना पंकज सोलंकी,

2017 बैच के आईएएस-

में अंकिता धाकरे, देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र,मनोज कुमार सरियाम,

2018 बैच के आईएएस-

में नेहा जैन,प्रथम कौशिक, शिशिर गेमावत, संग प्रिय, हरसिमरनप्रीत कौर, श्यामवीर, सुजान सिंह रावत,राम प्रकाश अहिरवार, अर्चना सोलंकी, अंजलि जोसेफ, रेखा राठौर, संदीप केरकेट्टा, अभय सिंह ओहरिया, वंदना शर्मा, नारायण प्रसाद नामदेव, नवनीत कुमार धुर्वे।