सादगी के कारण IAS Namrata और IPS Ashok की शादी का चर्चा Popular!

1486
IAS Namrata and IPS Ashok

IAS Namrata और IPS Ashok की शादी चर्चा में

रायपुर: शादियों के किस्से भी अजीब है। कुछ शादियां धूमधाम के लिए याद की जाती है, तो कुछ शादियों को उनकी सादगी के लिए कभी भुलाया नहीं जाता। ऐसी ही एक शादी छत्तीसगढ़ के महासमुंद कोर्ट में हुई। 2019 बैच की IAS Namrata Jain ने शुक्रवार को अपने करीबी मित्र और ट्रेनी IPS Ashok Kumar Rakhejha के साथ शादी रचा ली। Namrata फिलहाल महासमुंद के सरायपाली में SDM है। जबकि, अशोक IPS ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में हैं। दोनों 2015-16 में पढ़ाई के दौरान ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। UPSC की तैयारी करने के लिए दोनों दिल्ली गए, उस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और फिर दोस्ती को रिश्ते में बदलने पर सहमति बनी। नम्रता जैन बस्तर की पहली लड़की है, जो छत्तीसगढ़ से IAS पद तक पहुंची हैं।

IMG 20210918 WA0113
IAS Namrata

Also Read: मध्यप्रदेश से क्या कोई राज्यसभा के लायक नहीं! 

2019 में नम्रता ने UPSC में 12वीं रैंक हासिल कर IAS बनी थी। जबकि, अशोक रखेचा का चयन IPS में हो गया और वे हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं। दोनों की शादी मई 2020 में ही हो जाती, लेकिन कोरोना संकट के कारण शादी टल गई। महासमुंद कोर्ट में इस हाई प्रोफाइल शादी का समारोह सादगी से मनाया गया। इसमें महासमुंद जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी और रिश्तेदार शामिल हुए। महासमुंद के प्रभारी अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दोनों की शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई। इस मौके पर कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा भी मौजूद रहे। नम्रता जैन ने बताया कि सादे समारोह में ही हम दोनों ने विवाह करने का प्लान बनाया था। ऐसी ही एक शादी कुछ महीने पहले धार में भी हुई थी। यहाँ की SDM शिवांगी जोशी ने सेना के एक अफसर से बेहद सादगी से कोर्ट में शादी की थी।