WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS नरेंद्र सूर्यवंशी ने कलेक्टर रीवा का पदभार संभाला

466
WhatsApp Image 2026 04 13 At 15.25.16

IAS नरेंद्र सूर्यवंशी ने कलेक्टर रीवा का पदभार संभाला

रीवा: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के आईएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रीवा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है।

रीवा में पदस्थापना के पूर्व श्री सूर्यवंशी बैतूल जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। श्री सूर्यवंशी ने रतलाम और बैतूल जिलों में कलेक्टर सहित प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विभिन्न पदों में अपनी सेवाएं दी है।

कार्यभार संभालते ही रीवा कलेक्टर अधिकारियों के साथ बस से पहुंचे ग्रामीण अंचल में, योजनाओं की जानकारी ली

नवागत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम निवास ही दूरस्थ ग्रामीण अंचल डाभौरा के जतरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026 04 13 at 15.33.47

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी अपेक्षा की कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होकर आगे आएं।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मेहताब सिंह गुर्जर एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रीवा से अधिकारियों के साथ बस में रवाना होकर जतरी गांव पहुंचे।