IAS Officer Suspended : नौकरी से गायब रहने पर IAS अधिकारी निलंबित!  

ये वही अधिकारी हैं, जो गुजरात चुनाव के समय फोटो से चर्चित हुए!

661

IAS Officer Suspended : नौकरी से गायब रहने पर IAS अधिकारी निलंबित!  

New Delhi : उत्तर प्रदेश के 2011 कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को बिना जानकारी दिए लंबे समय तक गायब रहने के आरोप में ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया। ये वही अभिषेक सिंह हैं, जिन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया था। तब उन्हें चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश भी दिए हैं। इस संबंध में अलग से आरोपपत्र जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी के इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली 1968 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने अभिषेक के निलंबन का आदेश जारी किया है।

IMG 20230208 WA0047

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पर्यवेक्षकों की सूची भेजी थी, जिसमें उनका नाम शामिल था। उन्होंने ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी संभाली। लेकिन, एक कार के सामने फोटो खिंचवाने को लेकर वे सुर्खियों में आए और उचित व्यवहार नहीं करने पर चुनाव आयोग ने 18 नवंबर, 2022 को उन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी से हटा दिया था। इससे पहले अभिषेक सिंह वर्ष 2014 में एक दलित शिक्षक से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में निलंबित किए गए थे। करीब डेढ़ माह निलंबित रहे।

अभिषेक सिंह 2015 से 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। उन्हें 19 मार्च 2020 को दिल्ली सरकार ने उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। लेकिन, उन्होंने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इस बीच 30 जून 2022 को वे अपने यूपी कैडर में शामिल हो गए।