WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

पद्म विलोचन शुक्ला ने बड़वानी में SP का पदभार संभाला

377

पद्म विलोचन शुक्ला ने बड़वानी में SP का पदभार संभाला

बड़वानी: जिले में आज प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला ने विधिवत रूप से बड़वानी जिले का पदभार ग्रहण किया। वे सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। वे 1998 में स्थापित बड़वानी जिले के 21 वें पुलिस अधीक्षक हैं। पदम भारतीय पुलिस सेवा में 2016 बैच के अधिकारी हैं।

इस अवसर पर एसडीओपी बड़वानी दिनेश सिंह चौहान ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी निरीक्षक शबलजीत सिंह बिसेन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद 2016 बीच के आईपीएस श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के प्रति संवेदनशील, पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना उनके कार्यकाल के प्रमुख लक्ष्य होंगे।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

जिलेवासियों को उम्मीद है कि नवागत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़वानी पुलिस और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह भूमिका निभाएगी, जिससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर की 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद करीब एक महीने से रिक्त था। आज बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट आयोजित की जा रही है।