WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officers promoted: छत्तीसगढ़ में 1994 बैच के 4 अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान

IAS Officers promoted: छत्तीसगढ़ में 1994 बैच के 4 अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों में मनोज कुमार पिंगुआ छत्तीसगढ़ सरकार में प्रमुख सचिव वन, गृह और जेल विभाग हैं। उनके पास आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली का प्रभार भी है। उन्हें मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करते हुए इन्हीं पदों पर ACS के रूप में यथावत पदस्थ किया गया है।

IMG 20240101 WA0094

इसके साथ ही भारत सरकार में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1994 बैच के तीन अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। यह अधिकारी हैं श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती निधि छिब्बर और विकास शील।