WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS officers Transfer: MP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले

IAS officers Transfer: MP में 6 IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज 6 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव खनिज साधन विभाग से अब अपर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सोनिया मीणा उप सचिव को संचालक आदिमजाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाया गया है। उनके पास प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

IMG 20230213 WA0018

स्वप्निल वानखड़े को आयुक्त नगर निगम जबलपुर गया है। मिशा सिंह अपर कलेक्टर उमरिया को अपर कलेक्टर जबलपुर, अंजू पवन भदोरिया उप सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, सौरभ संजय सोनवणे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा बनाया गया है। राजीव रंजन मीना को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खनिज निगम और खनिज साधन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचलनालय भौमिकी एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है